Rohit Sharma On MS Dhoni Retirement From IPL: आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। पहले मुकाबले में चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और पिछले साल की आईपीएल चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) आमने सामने होगी।

आपको बता दें की इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) को भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के करियर का आखिरी आईपीएल सीजन माना जा रहा है। ऐसी अफवाहे उड़ रही ही की वह इस साल आईपीएल खेलकर रिटायर हो जाएंगे।इसी बीच आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2023 के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास (MS Dhoni Retirement) की खबरों पर खुलकर बात की है।

दरअसल मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के आईपीएल फ्यूचर को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी हैं। उन्होंने एमएस धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि सीएसके (CSK) के कप्तान दो या तीन और सीजन खेलने के लिए फिट हैं।
Rohit Sharma ने MS Dhoni के बारे में क्या कहा

आईपीएल से शुरू होने से दो दिन पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी टीम और आईपीएल के मैचों को लेकर विस्तार से बात की है और इसके साथ ही उन्होने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
आज के प्रेस कांफ्रेंस में जब धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, “मैं पिछले 2-3 सालों से सुन रहा हूं कि यह उनका (एमएस धोनी) आखिरी सीजन होगा। मुझे लगता है कि वह कुछ और सीजन खेलने के लिए फिट हैं।”

आपको बता दें कि एमएस धोनी (MS Dhoni) कब संन्यास लेंगे, ये खुद उनके अलावा और कोई नही जानता। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया से भी अचानक ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उन्होंने जब संन्यास लिया था तो इस बारे में उनके साथी खिलाड़ियों को भी नहीं पता था।

इसलिए सिर्फ वही जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी 41 की उम्र में भी पूरी तरह फिट हैं और मैदान के बीच उनकी दौड़ में कोई कमी नहीं दिखती है।