Mark Wood On MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन उनकी फिटनेस और पावर हिटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है वह सालों साल खेल सकते हैं। माही के मॉन्स्टर्स सिक्स का आज भी कोई जवाब नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते सोमवार को खेले गए मुकाबले में थाला ने चाहे सिर्फ 3 गेंद खेली हों, लेकिन उन तीन गेंदों में ही धोनी ने चेपॉक में आए दर्शकों के पैसे वसूल कर दिए।

एमएस धोनी ने सिर्फ तीन गेंदो का सामना किया, और इसमें उन्होंने दो छक्के जड़े और तीसरी बॉल पर आउट हो गए। इस मुकाबले में सीएसके ने लखनऊ पर 12 रन से जीत दर्ज की। आपको बता दें की एमएस धोनी (MS Dhoni) ने मार्क वुड (Mark Wood) को लगातार दो गेंदों में दो शानदार सिक्स लगाए थे। हालांकि, इसकी अगली गेंद पर वुड ने धोनी को आउट कर दिया था। लेकिन अब वुड ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Also Read: RCB की हार के बाद शाहरूख खान ने साथ डांस करते दिखे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।
Mark Wood ने एमएस धोनी को लेकर क्या कहा

एमएस धोनी के इस दृश्य को देखने के बाद मार्क वुड (Mark Wood Statement) ने चौकाने वाला खुलासा किया और कहा, “धोनी जब बल्लेबाज़ी करने आए और उन्होंने मुझे दो छक्के मारे तब मैंने वह गूंज स्टेडियम में देखी जो मैंने कभी उनके साथ खेलते हुए नहीं देखी थी। मैंने और कप्तान केएल राहुल ने मिलकर धोनी के लिए एक स्टीक लाइन को तय किया था और मैंने बाउंसर डालने का प्रयास किया लेकिन धोनी का दूसरा छक्का अद्भुत था।”

आपको बता दें की मार्क वुड ने चेन्नई के पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा को आउट किया था. इसके बाद एमएस धोनी बैटिंग करने आए। उन्होंने आते ही मार्क वुड (Mark Wood) की गेंद पर पहला छक्का थर्डमैन के ऊपर से लगाया। वहीं दूसरा छक्का मिडविकेट के ऊपर से जड़ा। इन दो छक्कों के बाद मैदान पर दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। चारों तरफ धोनी-धोनी की गूंज सुनाई दे रही थी।