जन्मदिन पर रोहित के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, नॉट आउट होते हुए भी आउट हुए हिटमैन।

Rohit Sharma vs Sandeep Sharma: IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने आखिरी ओवर में तीन लंबे छक्के लगाए और मैच मुंबई की झोली में डाल दिया।

Rohit Sharma vs Sandeep Sharma: IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने आखिरी ओवर में तीन लंबे छक्के लगाए और मैच मुंबई की झोली में डाल दिया।मुंबई इंडियंस को यह लगातार 2 हार के बाद जीत मिली है। लेकिन इस मैच में एक बार फिर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला नहीं चला। अपने जन्मदिन के खास मौके पर वह फिर से फ्लॉप हो गए।राजस्थान द्वारा दिए गए 213 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की सलामी जोड़ी ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाई। पारी के दूसरे ओवर में संदीप शर्मा की नक्कल गेंद पर रोहित शर्मा गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा के आउट होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।Rohit Sharma नही थे आउटराजस्थान के खिलाफ 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित पारी के दूसरे ओवर में संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) के खिलाफ आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप ने धीमी गति से नकल बॉल डाली और रोहित जो कि काफी पीछे खड़े हुए थे इसे समझ नहीं पाए। गेंद बल्लेबाज को चकमा देकर निकली और बेल्स से टकरा गई। जिसके बाद मुंबई के कप्तान को मात्र तीन रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि ट्विटर का रोहित के डिसमिसल को लेकर कुछ और ही मानना है।रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है कि रोहित का विकेट गेंद से नहीं बल्कि संजू सैमसन के दस्ताने के लगने से गिरा है। जिस तेजी के साथ गेंद संजू सैमसन तक पहुंची उसे देखकर यह अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है कि गेंद पहले विकेट से लगी या फिर संजू ने उसे पकड़ा। मैदानी अंपायर ने भी रोहित को आउट करार दे दिया। इस तरह जन्मदिन के मौके पर रोहित शर्मा मुंबई के लिए अपनी पारी को यादगार नहीं बना सके।

मुंबई इंडियंस को यह लगातार 2 हार के बाद जीत मिली है। लेकिन इस मैच में एक बार फिर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला नहीं चला। अपने जन्मदिन के खास मौके पर वह फिर से फ्लॉप हो गए।राजस्थान द्वारा दिए गए 213 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की सलामी जोड़ी ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाई। पारी के दूसरे ओवर में संदीप शर्मा की नक्कल गेंद पर रोहित शर्मा गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा के आउट होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rohit Sharma नही थे आउट

जन्मदिन पर रोहित के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, नॉट आउट होते हुए भी आउट हुए हिटमैन।

राजस्थान के खिलाफ 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित पारी के दूसरे ओवर में संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) के खिलाफ आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप ने धीमी गति से नकल बॉल डाली और रोहित जो कि काफी पीछे खड़े हुए थे इसे समझ नहीं पाए। गेंद बल्लेबाज को चकमा देकर निकली और बेल्स से टकरा गई। जिसके बाद मुंबई के कप्तान को मात्र तीन रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि ट्विटर का रोहित के डिसमिसल को लेकर कुछ और ही मानना है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है कि रोहित का विकेट गेंद से नहीं बल्कि संजू सैमसन के दस्ताने के लगने से गिरा है। जिस तेजी के साथ गेंद संजू सैमसन तक पहुंची उसे देखकर यह अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है कि गेंद पहले विकेट से लगी या फिर संजू ने उसे पकड़ा। मैदानी अंपायर ने भी रोहित को आउट करार दे दिया। इस तरह जन्मदिन के मौके पर रोहित शर्मा मुंबई के लिए अपनी पारी को यादगार नहीं बना सके।

Leave a Comment