एमएस धोनी को बिग डॉग कहना इस पूर्व खिलाड़ी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस ने दिग्गज की लगा दी क्लास।

Scott Styris Calls Ms Dhoni As a Big Dog: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान कप्तानों में से एक माने जाते है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम को एक दो नहीं बल्कि तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई है। मैदान पर उनका तेज दिमाग और उनकी रणनीतियां हमेशा सबको हैरान कर देती थी। आईपीएल में भी महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार खिताब जिताए हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) की इसी खासियत की वजह से उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है।

आईपीएल के 16वें सीजन की आगाज 31 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन एमएस धोनी की अगुआई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का पहले पैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 30 मार्च को होगा। इस मैच की शुरुआत से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर ने सीएसके फैंस से पंगा मोल ले लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जैसे ही उनके चहेते क्रिकेटर की पोस्ट सामने आती है वह सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में जमकर वायरल हो जाती है।

Scott Styris ने MS Dhoni को कहा Big Dog

दरअसल हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें सीएसके फैंस से भरे स्टेडियम में एमएस धोनी बल्लेबाजी का अभ्यास करने के लिए मैदान पर जाते दिख रहे हैं। मैदान पर धोनी के आते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंजने लगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।
लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो पर उनके पूर्व साथी खिलाड़ी ने उन्हें बिग डॉग बताया, जिस पर अब बवाल मच गया है।

Scott Styris Calls MS Dhoni As a Big Dog

Also Read: राजस्थान रॉयल्स की टीम में इस खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री, आईपीएल में पहले ही मचा चुका है धमाल।

दरअसल सोमवार की रात को न्यूजीलैंड व चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) ने एमएस धोनी के इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए Big Dog कैप्शन डाल दिया। उन्होंने अंग्रेजी शब्द में लिखा कि, “Still The BIG DOG Around Town” यानी उनका कहना था कि अभी भी महेंद्र सिंह धोनी इस लीग में मौजूद हैं और उन्होंने एमएस धोनी को Big Dog कहकर संबोधित किया जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स और एमएस धोनी के प्रशंसक भड़क गए।

सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के वायरल होने के बाद से ही लोग भड़क गए है। यूजर्स इस ट्वीट के लिए स्कॉट स्टायरिस को काफी खरी-खोटी भी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि स्कॉट स्टायरिस कि एमएस धोनी को Big Dog कहने की हिम्मत कैसे हुई। हालांकि, कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने समझदारी दिखाई और पोस्ट के कमेंट में भड़के लोग को Big Dog शब्द का सही मतलब समझाया। दरअसल यह अंग्रेजी फ्रेज है और हिंदी में इसका मतलब होता है, सबसे खास और सबसे महत्वपूर्ण इंसान।

Leave a Comment