Sanju Samson Statement: IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने आखिरी ओवर में तीन लंबे छक्के लगाए और मैच मुंबई की झोली में डाल दिया।

मुंबई को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 17 रनों की जरूरत थी। तब टिम डेविड ने जेसन होल्डर के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई की जीत दिला दी। इस करारी हार से कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) काफी निराश नजर आए। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा ? मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने बताया कि सूर्या ने मैच को टीम से खींच लिया। डेविड ने अच्छी बल्लेबाजी की। साथ ही जायसवाल ने आज वो किया, जिसकी उम्मीद थी।
Sanju Samson ने क्या कहा

मैच खत्म के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा, “टाइम-आउट के बाद में सूर्या जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, उसने लक्ष्य आसान कर दिया, बाद में डेविड ने बहुत खास किया। मैदान गीला हो रहा था। यह बहुत गीला नहीं था और हम अपना समय गेंद को पोंछने में लगा रहे थे। हमारे पास इन परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का अनुभव था। हम जिस तरह से खेल रहे हैं उससे हमें जीत मिलनी चाहिए थी। हम करीब आ गए थे।”

उन्होंने आगे कहा, “हम लड़ने का यह जुझारूपन जारी रखेंगे। मैं जायस्वाल से कुछ विशेष की उम्मीद कर रहा था। उन्होंने 70 के करीब रन पिछले मैच में भी बनाए थे तो हम यही सोच रहे थे कि यह (जायस्वाल का शतक) आसपास ही है और जल्दी उनके बल्ले से निकलेगा हम जिस ढंग से खेल रहे हैं उससे या तो हम जीतेंगे या फिर जीत के करीब पहुंचेंगे। रिजल्ट यहां और वहां हो सकते हैं। लेकिन हम प्रक्रिया पर अपना फोकस जारी रखेंगे। जिन चीजों को हम नियंत्रित कर सकते हैं उन पर फोकस रखेंगे।”