पंजाब से मैच जीतने के बाद भी नाराज दिखे रोहित शर्मा, मैच के बाद गेंदबाजों को लगाई फटकार।

Rohit Sharma Statement: IPL 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) के बीच कल मोहाली में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। पंजाब की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई की टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Rohit Sharma Statement: IPL 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) के बीच कल मोहाली में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। पंजाब की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई की टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बरसाए। उन्होंने 31 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।वहीं ईशान किशन ने 41 गेंदों में 75 रन जड़े। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तारीफ करते हुए एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने अपनी टीम के सभी गेंदबाजो को जमकर लताड़ा भी है।Rohit Sharma ने क्या कहामैच के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा,"जब मैंने खेलना शुरु किया था, तब टी20 में 140 का स्कोर भी सुरक्षित होता था, लेकिन अब तो इस आईपीएल का औसत स्कोर 180 से अधिक है, तो 200 के स्कोर को आराम से चेज किया जा सकता है। सूर्या ने जो आज किया वह कई सालों से करते आ रहे हैं। उनका किशन ने भी बेहतरीन साथ दिया। तिलक और डेविड ने काम को अंजाम दिया। सीजन से पहले हमने बात की थी कि हमें बिना डर के और बिना परिणाम की चिंता किए खेलना है।"रोहित शर्मा ने ईशान किशन की तारीफ करते हुए आगे कहा कि, "वह कद में छोटा है लेकिन उसमें काफी ताकत है। उसने आज जो शॉट खेले, वह उनका रोज अभ्यास करता है। मुंबई के खिलाफ लगातार चौथी बार 200 से अधिक का स्कोर बना है और रोहित ने स्वीकार किया कि इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें बीच के ओवरों में रनों पर रोक लगाना होगा। हमने तीन चार मैचों में 200 से ज्यादा रन दे डाले और अब इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।"

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बरसाए। उन्होंने 31 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।वहीं ईशान किशन ने 41 गेंदों में 75 रन जड़े। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तारीफ करते हुए एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने अपनी टीम के सभी गेंदबाजो को जमकर लताड़ा भी है।

Rohit Sharma ने क्या कहा

मैच के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा,”जब मैंने खेलना शुरु किया था, तब टी20 में 140 का स्कोर भी सुरक्षित होता था, लेकिन अब तो इस आईपीएल का औसत स्कोर 180 से अधिक है, तो 200 के स्कोर को आराम से चेज किया जा सकता है। सूर्या ने जो आज किया वह कई सालों से करते आ रहे हैं। उनका किशन ने भी बेहतरीन साथ दिया। तिलक और डेविड ने काम को अंजाम दिया। सीजन से पहले हमने बात की थी कि हमें बिना डर के और बिना परिणाम की चिंता किए खेलना है।”

रोहित शर्मा ने ईशान किशन की तारीफ करते हुए आगे कहा कि, “वह कद में छोटा है लेकिन उसमें काफी ताकत है। उसने आज जो शॉट खेले, वह उनका रोज अभ्यास करता है। मुंबई के खिलाफ लगातार चौथी बार 200 से अधिक का स्कोर बना है और रोहित ने स्वीकार किया कि इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें बीच के ओवरों में रनों पर रोक लगाना होगा। हमने तीन चार मैचों में 200 से ज्यादा रन दे डाले और अब इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।”

Leave a Comment