RCB की टीम को लगा बड़ा झटका, पीछले सीजन का शतकवीर IPL 2023 से हुआ बाहर।

Rajat Patidar Ruled Out From IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने आईपीएल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। पहले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को पराजित कर दिया। काफी समय बाद घरेलू मैदान पर खेलते हुए विराट कोहली ने धुआंधार फिफ्टी जमाई। इस बीच आरसीबी (RCB) के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। उनका एक अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

Rajat Patidar IPL 2023 से हुए बाहर

Rajat Patidar Ruled Out from ipl 2023

आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को एक बड़ा झटका रजत पाटीदार (Rajat Patidar Ruled Out) के रूप में लगा है, जो अब चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। उन्हें एड़ी में चोट लगी थी और वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे थे। इस बीच खबर आई है कि वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी।

Also Read: कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका, टीम का ये दिग्गज ऑलराउंडर IPL 2023 से हुआ बाहर।

RCB ने दी जानकारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाइजी ने रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के बाहर होने की जानकारी दी। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘दुर्भाग्य से रजत पाटीदार टखने की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हम रजत के जल्द उबरने की कामना करते हैं और इस प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन जारी रखेंगे। कोच और टीम प्रबंधन ने अभी उनके वैकल्पिक खिलाड़ी की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है।”

पीछले सीजन में रजत पाटीदार ने मचाया था धमाल

RCB की टीम को लगा बड़ा झटका, पीछले सीजन का शतकवीर IPL 2023 से हुआ बाहर।

आपको बता दें की आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी ने रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट के रूप में को चुना था। इस युवा बल्लेबाज ने आरसीबी (RCB) के द्वारा दिए गए मौके को भुनाया और कुछ जबरदस्त पारियां खेली। उन्होंने पीछले सीजन के सात पारियों में 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक शानदार शतक भी लगाया था।

Leave a Comment