मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को दी 6 विकेट से करारी शिकस्त, ईशान किशन बने टीम के जीत के हीरो।

PBKS vs MI Match Highlights: IPL 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) के बीच कल मोहाली में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। पंजाब की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई की टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कैसा रहा PBKS vs MI का मैच

PBKS vs MI Match Highlights: IPL 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) के बीच कल मोहाली में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। पंजाब की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई की टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।कैसा रहा PBKS vs MI का मैचमोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल सीजन के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 3 विकेट पर 214 रन बनाए। टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 119 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की पारी खेली। जबकि जितेश ने 27 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए लिविंगस्टोन ने 4 छक्के और 7 चौके लगाए।लियाम लिविंगस्टोन का स्ट्राइक रेट 195.23 का रहा। दूसरी ओर जितेश शर्मा ने 2 छक्के और 5 चौके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 181.48 का रहा। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मुंबई की ओर से ओपनिंग की दारोमदार संभालने आए रोहित शर्मा पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर तेज़ गेंदबाज़ ऋषि धवन का शिकार बने। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने आए ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी ज़्यादा वक़्त क्रीज़ पर नहीं बिता सके।ग्रीन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर छठे ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन एलिस का शिकार बने। इसके बाद मुंबई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ईशान ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। इनदोनों के अलावा तिलक वर्मा ने अंत में तेजी से रन बनाए और मैच को समाप्त किया। तिलक ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया। तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए।

मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल सीजन के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 3 विकेट पर 214 रन बनाए। टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 119 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की पारी खेली। जबकि जितेश ने 27 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए लिविंगस्टोन ने 4 छक्के और 7 चौके लगाए।

लियाम लिविंगस्टोन का स्ट्राइक रेट 195.23 का रहा। दूसरी ओर जितेश शर्मा ने 2 छक्के और 5 चौके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 181.48 का रहा। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मुंबई की ओर से ओपनिंग की दारोमदार संभालने आए रोहित शर्मा पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर तेज़ गेंदबाज़ ऋषि धवन का शिकार बने। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने आए ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी ज़्यादा वक़्त क्रीज़ पर नहीं बिता सके।

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को दी 6 विकेट से करारी शिकस्त, ईशान किशन बने टीम के जीत के हीरो।

ग्रीन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर छठे ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन एलिस का शिकार बने। इसके बाद मुंबई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ईशान ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। इनदोनों के अलावा तिलक वर्मा ने अंत में तेजी से रन बनाए और मैच को समाप्त किया। तिलक ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया। तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए।

Leave a Comment