MS Dhoni 5000 IPL Runs: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस सोमवार को जिस उम्मीद के साथ चेपॉक स्टेडियम पहुंचे थे वो मुराद उनकी पूरी हो गई। चेन्नई के फैंस को अपने फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आतिशी रूप के दर्शन करने थे। धोनी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। आपको बता दें की सिर्फ धोनी ने ही नहीं बल्कि चेन्नई के बाकी बल्लेबाजों ने भी फैंस का जमकर मनोरंजन किया।
MS Dhoni ने पूरे किए 5000 रन

IPL 2023 के छठवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए हैं। धोनी ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ मुकाबले में बेशक 3 गेंदें खेली लेकिन इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मुकाबले में सीएसके के लिए धोनी ने 20वें ओवर में बैक टू बैक 2 छक्के लगाए। 8 रन बनाते हुए एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल में बड़ा कारनामा किया है। वह इस लीग में 5 हजार रन पूरे करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
Also Read: CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट, बताया अगले मैच में खेलेंगे या नही।
इस खास क्लब में शामिल हुए एमएस धोनी

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लगातार दो छक्के लगाकर इस मैच को अपने लिए और फैंस के लिए भी खास बना दिया। इस मुकाबले में 12 रन बनाने के साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। धोनी आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी हैं और पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स ऐसा कर चुके हैं।

लखनऊ सुपर जॉयंट्स की ओर से पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। गायकवाड़ ने 37 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाए जबकि डेवोन कॉनवे ने 29 गेंद में 47 रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ की टीम सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। सीएसके (CSK) की जीत के हीरो इंग्लिश क्रिकेटर मोईन अली रहे जिन्होंने चार विकेट हासिल किए।