एमएस धोनी ने सुधारी अंपायर की गलती, DRS लेकर अंपायर के फैसले को बदला, देखें वीडियो।

Dhoni Review System: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से पीट दिया। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) चेन्नई की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर 61 रन ठोके। चेन्नई की गेंदबाजी और फील्डिंग भी कमाल की रही। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच में भारत के एमएस धोनी खिलाड़ी शानदार लय में थे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni Review System) ने इस मैच में भी दिखाया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है।

Dhoni Review System

मुंबई इंडियंस से पहले के दो मैचों में धोनी ने छोटी-छोटी लेकिन तेज पारियां खेलकर फैंस को खुश होने का मौका दिया। लेकिन बल्ले से कमाल करने के बाद कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग और मशहूर ‘धोनी रिव्यू सिस्टम (Dhoni Review System) का जलवा भी दिखाया है, जिसने सूर्यकुमार यादव को सस्ते में निपटा दिया। दरअसल, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अंपायर ने नॉटआउट दिया। जिसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने रिव्यू लेने का फैसला किया।

MS Dhoni ने DRS लेकर बादल अंपायर निर्णय

एमएस धोनी ने सुधारी अंपायर की गलती, DRS लेकर अंपायर के फैसले को बदला, देखें वीडियो।

धोनी (Dhoni Review System) ने कल एक ऐसा रिव्यू लिया, जिसके बाद DRS को धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाने लगा। ये नजारा आठवें ओवर के दौरान देखने को मिला। मिचेल सेंटनर ने 1 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को दूसरी गेंद डाली तो सूर्या ने इसे स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल सीधा विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथ में चली गई। धोनी ने कैच लपका और आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दे दिया।

Dhoni Review System के आगे अंपायर हुए फेल

अंपायर ने इसके बाद वाइड गेंद का इशारा किया। एमएस धोनी (MS Dhoni) के अपील खारिज होने के बाद उन्होंने सीधा DRS ले लिया। DRS से पता चला कि गेंद सूर्या के ग्लव से छूकर गयी थी। धोनी के रिव्यू लेने के फैसले के सफल होने के बाद स्टेडियम में बैठे फैंस की खुशी देखने लायक थी। आपको बता दें की DRS डिसीजन रिव्यू सिस्टम’ कहा जाता है लेकिन इसमें हर किसी को वैसी सफलता नहीं मिलती, जैसी कई सालों से धोनी को मिली है। इसलिए इसे ‘धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहा जाता है।

Leave a Comment